Income Tax Return फाइल करते समय यह देखना जरुरी है की आपको नॉलेज हो की आप अपनी ITR के लिए सही फॉर्म का चुनाव करे अन्यथा आपकी Return इनकम टैक्स सेंट्रल प्रोसेसिंग सेण्टर में वेरिफिकेशन के समय "डिफेक्टिव " करार दी जाएगी और आपको उसके लिए नोटिस भी आ सकता है,और दोबारा revise return भरनी पद सकती है। सरकार ने कोरोना महामारी के कारण FY 2019 - 20 या AY 2020 - 2021 की ITR भरने की आखरी तारीख को बढाकर 30th नवंबर 2020 कर दिया गया है। अब देरी मत कीजिये जानिए कैसे भरते है Income Tax Return ऑनलाइन।
कौन भर सकते है ITR - 1?Who Can File ITR - 1?
ITR - 1 फॉर्म उन व्यक्तियों (Individuals) द्वारा भरा जाता है जिनकी इनकम का श्रोत सैलरी / पेंशन या अन्य किसी इनकम से होता है। ITR - 1 फॉर्म किसी व्यक्ति द्वारा तब भरा जाता है
- यदि उसकी इनकम का श्रोत सैलरी या पेंशन है (50 लाख से कम)
- यदि उसकी इनकम का श्रोत हाउस या प्रॉपर्टी (रेंट से इनकम से एक से ज्यादा प्रॉपर्टी से नहीं )
- या अन्य किसी श्रोत ( सेविंग बैंक में ब्याज, फिक्स्ड डिपाजिट पैर ब्याज आदि से इनकम)
ITR - 1 फॉर्म भरने से पहले आपको इससे सम्भंधित सरे डॉक्युमनेट्स जैसे Form 16 ,बैंक से Interest Certificate, सभी बैंक, PPF अकाउंट, FD Interest की Details collect, Investment Details जैसे LIC , Madical Insurance आदि एकत्र कर लेनी चाहिए।
कैसे भरे ITR - 1 ऑनलाइन?
How To File ITR - 1 Online?
Income Tax Return ऑनलाइन भरने के लिए आपका इनकम टैक्स की वेबसाइट पर रजिस्टर होना आवश्यक है, अगर आप रजिस्टर्ड नहीं है तो सबसे पहले आप अपने पैन नंबर के साथ रजिस्टर करे। इनकम टैक्स return भरने के दो तरीके होते हैं Prepare And Submit Online और Upload XML. पहला Prepare And Submit Online में आप पूरा फॉर्म ऑनलाइन भरते है और सबमिट करते है। दूसरा Upload XML में आपको इनकम टैक्स वेबसाइट से ITR Filing Utility Software को डाउनलोड करना पड़ता है जिससे आप XML फाइल में ऑफलाइन ITR भरकर उस फाइल को अपलोड करते है और ITR File करते है। यहां पर मैं आपको पहले टाइप से ऑनलाइन ITR - 1 ऑनलाइन कैसे भरते है और सबमिट करते है बताऊंगा।
Step 1 to File ITR - 1 Online : सबसे पहले Incometaxefiling वेबसाइट को खोले, उसके लिए गूगल में टाइप करे incometaxefiling और सर्च बटन पैर किलक करे, अब सबसे ऊपर वाले लिंक पैर क्लिक करे जोकि इनकम टैक्स की वेबसाइट का लिंक है।
Step 2 to File ITR - 1 Online :लिंक पैर क्लिक करने के बाद इनकम टैक्स ऑनलइन सर्विसेज की वेबसाइट ओपन हो जाएगी। LOGIN HERE बटन पैर क्लिक कीजिये।
Step 3 to File ITR - 1 Online : अब अपने Login Details के साथ Login करे, User ID, Password और CAPTCHA कोड को भरे और लॉगिन बटन पर क्लिक करे , User आपका पैन नंबर ही होता है।
Step 4 to File ITR - 1 Online : अगर आपको किसी के भी द्वारा जैसे आपके Employer द्वारा या बैंक द्वारा पिछले साल कटे गए टैक्स की जानकारी निकालनी है तो आप यही से फॉर्म 26AS द्वारा चेक कर सकते हैं।
Step 5 to File ITR - 1 Online : अब लॉगिन करने के बाद जो आपको स्क्रीन दिखाई देगी वो कुछ निचे दी गयी फोटो जैसी होगी, अब आपको अपनी income tax return ऑनलाइन भरने के लिए Filing Of Income Tax Return पर क्लिक करना है।
Step 6 to File ITR - 1 Online : इसके बाद आपको अगली स्क्रीन पर आपको चुनना है की किस Assesment Year की ITR आप भरना चाहते है ITR का फॉर्म नंबर, टाइप ऑफ़ ITR Filing ओर Return भरने का Mode (Prepare And Submit Online या Upload XML). ये सब चुनने के बाद आप Continue बटन पर क्लिक कीजिये।
Step 7 to File ITR - 1 Online : अब अगली स्क्रीन पर कुछ INSTRUCTION दी गयी है उसको ITR भरने से पहले एक बार पढ़ लीजिये और आगे जाने के लिए Arrow ➤पर क्लिक कीजिये।
Step 8 to File ITR - 1 Online : अगला आपको चेक करना है अपनी General Information जैसे की आपका नाम, पता , ईमेल ID और मोबाइल नंबर आदि। यह जानकारी अपने आप पैन कार्ड के डेटाबेस से भर जाता है जिसमे आप अपने हिसाब से बदलाव भी कर सकते है।
Step 9 to File ITR - 1 Online : अगला आपको अपनी कैलकुलेशन के हिसाब से अपनी इनकम की जानकारी जैसे की पिछले साल की कुल कमाई गयी सैलरी या पेंशन की राशि, रेंट से कमाई गयी इनकम की राशि, ब्याज से कमाई गयी इनकम की राशि, 80C Investment deductions की जानकारी और अन्य कोई भी deduction की जानकारी भरनी होती है। सारी जानकारी भरने के बाद आपको कितना टैक्स है automatically calculate हो जायेगा और सबसे निचे Total Tax Payable में दिखायेगा।
Step 10 to File ITR - 1 Online : अब आगे बढ़ेंगे और NEXT पर क्लिक करेंगे , यहाँ पर आपकी पिछले साल कटे गए टैक्स की जानकारी भरनी होती है। यहाँ पर Portal अपने आप आपके पिछले साल कटे गए टैक्स की साडी जानकारी अपने आप भर लेता है फिर भी आपको फॉर्म 16 और 26AS से क्रॉस चेक कर लेनी चाहिए।
Step 11 to File ITR - 1 Online : आगे बढ़ेंगे और NEXT पर क्लिक करेंगे , यहाँ पर यह आपको दिखायेगा आपको भुगतान किये गए टैक्स की जानकारी की आपने कितना एडवांस में टैक्स का भुगतान किया है, कितना टैक्स आपको भुगतान करना है ओर कितना बाकि टैक्स आपको भुगतान करना है या refund लेना है। अगले पार्ट में आपको अपनी बैंक खातों की जानकारी भरनी है और उस अकाउंट को चुनना है जिसमे आप refund का भुगतान चाहते है। निचे Verification की जानकारी भरिये और Verification के टाइप को चुनिए और Preview And Submit Online पर क्लिक करे और एक बार Preview चेक कर अपनी ITR को Submit करे।
Step 12 to File ITR - 1 Online : Submit करने के बाद आपको इसे verify करना होता है अपने आधार कार्ड के जरिये या इंटरनेट बैंकिंग के जरिये या डिजिटल सिग्नेचर से ओर या फिंर phisical कॉपी को इनकम टैक्स CPC बैंगलोर भेजकर। उसके बाद आपकी ITR - 1 File हो जाएगी आपको भविष्य में Tracking के लिए Acknowledment number दिया जायेगा। यह acknowledgeme आपको ईमेल के द्वारा भी भेजी जायगी।
Comments
Post a Comment